गोविंदनगर मानो वृन्दावन एवम् गोकुल बन गया ।
जगह जगह बाल राधा कृष्ण स्वरुप भैया बहिन नजर आ रहे थे । आचार्य एवम् भैया बहिनो के अथक मेहनत से आज का कृष्णजन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया । जिसमे भैया बहिनो द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियो का निर्माण एवम् 101 बहिनो का सामूहिक रासलीला आकर्षण का केंद्र था ।
उसके बाद मंचीय कार्यक्रम में एकल नृत्य एवम् नाटक सभी को बांधके रखा ।
इस वर्ष छात्रपरिषद् के चुनाव में विजय प्रत्याशी में अध्यक्ष एवम् सचिव का सपथ पिपरिया विधायक श्री ठाकुर दास जी एवम् अन्य सदस्य का सपथ जिला मंत्री श्री माधव जी द्वारा भैया बहिनो को कराया गया ।साथ ही न्यास का इस वर्ष रजत जयंती वर्ष है इसके अंतर्गत मेरा गांव मेरा तीर्थ अभियान को समझाना के लिए 12वीं के भैयाओ ने डिजिटल village की झांकी निर्माण भी किया गया ।
No comments:
Post a Comment