सेवा कार्य


संस्कार केंद्र
न्यास द्वारा आस पास के २१ गांवों में संस्कार केंद्र चलाये जाते है | जिसमें स्वालंबन के कार्य जैसे सिलाई प्रशिक्षण आदि किये जाते है |






एकल विद्यालय
वनांचल में निवास करने वाले वनवासी बंधू के सर्वांगीर्ण विकास के लिए एकल विद्यालय चलाये जाते है |

स्वास्थ शिविर
भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास ग्राम सेवा का कार्य स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से किया जा रहा है । १९९४ से न्यास के अन्दर सर्वरोग निदान शिविर किया गया जिसमें २००० व्यक्तियों का उपचार किया गया जिसके दौरान ८५ नेत्र आपरेशन के केसेस आये । इस प्रकार प्रतिवर्ष दो बड़े शिविर व एक नेत्र शिविर का आयोजन किये जाने लगा अभी तक सैकडों शिविरों में २४,००० व्यक्तियों से भी ज्यादा लोगों का रोगोंपचार किया जा चुका है ।


भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास के सेवाकार्य
स्वास्थ्य शिविर
kosaImage01
भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास ग्राम सेवा का कार्य स्वास्थ्य शिवरों के माध्यम से किया जा रहा है । 1994 से न्यास के अन्दर सर्वरोग निदान शिविर किया गया जिसमें 2000 व्यक्तियों का उपचार किया गया जिसके दौरान 85 नेत्र आपरेशन के केसेस आये  इस प्रकार प्रतिवर्ष दो बड़ेे शिविर व एक नेत्र शिविर का आयोजन किये जाने लगा अभी तक सैकडों शिविरों में 24,000 व्यक्तियों से भी ज्यादा लोगांे का रोगोंपचार किया जा चुका है ।
नेत्र शिविर
kosaImage01
1992 से भाऊ साहब जी की पुण्य तिथि के अवसर पर जनवरी 1,2,3 को नेत्र शिविर किये जाने लगे । विशिष्ठ शिविरों का आयोजन हृदय रोग, नेत्र रोग, नाक कान, गले के शिविर सम्पन्न किये जाने लगे हैं ।
विविध शिविर
kosaImage01
मासिक निशुल्क सर्वरोग निदान-वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को निःशुल्क सर्वरोग निदान शिविरो का आयोजन किया जाता गया। जिसमें केशव हॅास्पिटल होशंगाबाद; स्वाथ्य केंन्द्र बनखेडी; डाः अग्रवाल नर्सिग होम; डाः बिसानी मछेरा कलॉ का सहयोग मिलता है। जिसमंे न्यास के आसपास के 24 ग्रामो से महिलाऐ पुरूष रोगियों का उपचार किया जाता है तथा मुफ्त दवाइयॉ प्रदान की गयी। नेत्र शिविर में 45 नेत्र रोगियो का आपरेशन केशव हास्पिटल होशंगाबाद में कराया गया।
जनजागृति कार्यक्रम
kosaImage01
ाउसाहब भुस्कुटे पूण्यतिथि महोत्सव -प्रतिवर्ष 1 जनवरी से 5 जनवरी पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है। रामकथा ,कार्यशाला ,रोजगार मार्गदर्शन ,प्रबुध्द जनगोष्टी,व्याख्यानमाला का आयोजन होता है पिछले कुछ सालों से न्यास द्वारा पर्यावरण पर जनजागृति कार्यक्रम का कार्यक्रम भी जोडा गया है ।किसान कारिगर समाज को पौधे लगाने हेतू प्रेरित किया जा रहा है ।उनको पौध भी उपलब्ध कराने मे न्यास सहयोग करता है।
सामाजिक समरसता कार्यक्रम
  • दीपावली पर सभी परिवारो द्वारा न्यास परिसर को दीपमालाओ से सजाया जाता है। सामुहिक पुजन अर्चना कि जाती है।
  • प्रतिवर्ष 4 आयोजनों पर कारीगर ,कार्यकर्ता, सामाजीक कार्यकर्ता, तथा सामुहिक सहभोज सभी परिवारों का वनभोजन का कार्यक्रम रखा जाता है ।
  • होली मिलन का कार्यक्रम ग्रामवासियो के साथ रखा जाता है। पलिया पिपरिया ग्राम के लोग गोविंद नगर आते है उनके साथ भजन एवं रंग गुलाल से होली खली जाती है। सामाजिक सदभावना का यह पर्व हर्ाउल्हास के साथ मनाया जाता है
  • कबडडी वॉलीवाल खो खो क्रिडा स्पर्धा का प्रतीवर्ष आयोजन होता है। ग्रामीण युवा इस आयोजन में बढचढकर हिस्सा लेते है
विज्ञान विषयक शिविर

विज्ञान संगोष्टी

kosaImage01
छात्रो में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए महाविद्यालय स्कुलों छात्रो का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मा. प्रवीण रामदास प्रदेशिक संगठन मंत्री विज्ञान भारती भोपाल ने 250 विद्यार्थीयो को मार्गदशित किया।

विज्ञान शिक्षक संगोष्टी

बनखेड़ी ब्लाक में शासकीय एवं प्रायवेट विद्यालयो के विज्ञान शिक्षको की एक दिवसीय संगोष्टी का आयोजन किया गया जिसमेंं विद्यार्थीयों को विज्ञान विषयरूचीकर शिक्षण बनाने का विषय मा. प्रवीण रामदास प्रादेशिक संगठन मंत्री विज्ञान भारती भोपाल ने मार्गदशित किया।
विद्यावर्ग
प्रतिवर्ष निःशुल्क कोचिग क्लासेस दिसम्बर माह से प्रारंभ की जाती है।आसपास के विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गणित व अंग्रेजी विषयों की विशेष तैयारी कराई गई। 03 सालों में 165 छात्र-छात्राओं ने लाभ प्राप्त किया ।
धार्मिक कार्यक्रम
kosaImage01
भाऊसाहब जी की पुण्य तिथि पर प्रत्येक वर्ष न्यास परिसर में श्री राम कथा का आयोजन किया जाता है। जिसमें आस पास के 8-10 ग्रामों के बंधु भगिनियों का सहभागिता बढ़ चढ़कर प्राप्त होती है। इसी आयोजन में छात्रावास के भैयाओं द्वारा प्रत्येक वर्ष रामलीला का मंचन किया जाता है। जिसमें ग्रामीण बंधुओं की सहभागिता प्राप्त होती है। न्यास द्वारा ग्रामीण विद्यालयों मंदीरों एवं विशेा अवसरो पर भी धार्मिक कार्यक्रम होते रहते है मकर संक्रात के पर्वपर सामुहिक नर्मदाजी का स्नान एवं आरती की जाती है इसी कार्यक्रम की कड़ी में आस पास ग्रामों की भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति की जाती है। इन भजन मंडलों में समय-समय पर न्यास के कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहती है।

No comments:

Post a Comment